मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में भगदड़, सात श्रद्धालुओं की मौत

पटना। बिहार में लखीसराय जिले के अशोकधाम शिव मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर आज हुई भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। प्रशासन ने अभी तक निश्चित आंकड़ा जारी नहीं किया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने खबर लिखे जाते समय तक मीडिया से लगभग सात श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कई श्रद्धालु घायल हैं। बताया गया कि मृतकों में सभी महिलाएं हैं।

बताया गया है कि करीब 55 हजार श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए यहां पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई श्रद्धालु एक-दूसरे के नीचे दब गए। प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी तक जिन मृतकों की पहचान हुई है उनमें मधुबाला देवी (पति निरंजन कुमार सिंह, बडाहिया), मनमाला देवी (पति निरंजन कुमार, बडहिया), रिंकू देवी (पति नीरज यादव, सफिया सराय मुंगेर), हेमलता देवी (पति सुरेंद्र यादव प्रतापपुर हलसी लखीसराय) हैं।

घायलों में सात महिला शामिल हैं, जिनमें मौसम कुमारी (पिता ललन राम लक्ष्मीपुर), मुस्कान कुमारी (ललन राम, विद्यापीठ चौक), ममता देवी (पति धारो यादव, चननिया लखीसराय), विमला देवी (पति विनोद राम, मोकामा,) रीना कुमारी (पति राजेश सिंह, बभंगामा लखीसराय), शिवानी कुमारी (पिता रामेश्वर राम, फरीदाबाद लखीसराय), कबीला देवी (बाढ़) हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 6:30 की घटना है। यह घटना अशोक धाम स्टेशन से मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई। यहां रात को बिजली का पोल (खंभा) गिर गया था। 17 अगस्त की सुबह जब मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंचे तो किसी ने बिजली के पोल में करंट की अफवाह किसी ने फैला दी। इससे भगदड़ मच गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें