मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

हॉकी खिलाड़ी निक्की और सलीमा को रांची में घर बनाने के लिए जमीन देगा आवास बोर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हॉकी खिलाड़ी निक्की और सलीमा को रांची में घर बनाने के लिए जमीन देगा आवास बोर्ड

रांची। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने नेशनल महिला हॉकी टीम की प्लेयर्स सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को राजधानी रांची के हरमू में जमीन देने का फैसला लिया है। इस जमीन पर वे दोनों घर बना सकती हैं। बोर्ड मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित बोर्ड की 74वीं बैठक में इस संबंध में आये प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 19 प्रस्ताव लाए गये। इसके अलावा पांच अन्य प्रस्ताव भी आए। बैठक के बाद चेयरमैन ने मीडिया को बताया कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान जैसी महिला हॉकी खिलाड़ी को हरमू में सरकारी कोटे से घर बनाने को जमीन देने का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया गया है। दोनों को 3750-3750 वर्ग फीट जमीन का आवंटन होगा। इसके अलावा महत्वपूर्ण प्रस्तावों में बोर्ड मुख्यालय के सामने स्थित जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाए जाने का भी मामला है। इसका अनुमोदन कर दिया गया है। इसके लिए विज्ञापन जारी होगा। ज्वाइंट वेंचर में संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड मुख्यालय के करीब (हरमू) की ही जमीन पर आवास, दुकान निर्माण का भी प्रयास किया जाएगा।संजय लाल पासवान ने बताया कि राज्य भर में बोर्ड के स्तर से ऐसे लोगों पर भी एक्शन लिया जाना है जो आवंटित आवास, संपदाओं का कॉमर्शियल यूज कर रहे। राज्यभर में ऐसे 294 लोगों की सूची तैयार की गयी है। एक सप्ताह के अंदर उन्हें आवंटित संपदा को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही बोर्ड के स्तर से धनबाद, हजारीबाग, जमशेदपुर, रांची में तैयार फ्लैट के ई-लॉटरी के जरिए आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें