मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार में गुंडे-अपराधी छोड़ कोई सुरक्षित नहीं : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सरकार में गुंडे-अपराधी छोड़ कोई सुरक्षित नहीं : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार काे राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया। मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार में गुंडों और अपराधियों को छोड़कर कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक की जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।

मरांडी ने कहा कि स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। प्रदेश की राजधानी में आए दिन हो रही ऐसी घटना से राजधानी समेत पूरे प्रदेश में डर का माहौल है। उन्हाेंने कहा कि शुक्रवार काे थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर वकील की हत्या, आज युवा आदिवासी पुलिस इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी गई है, जो अत्यंत दुखद है। हर रोज ऐसी अनेकों घटनाएं हो रही हैं। चूंकि, सरकार संवेदनहीन है, इसलिए चुपचाप बस तमाशा देख रही है।

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ने राजधानी रॉंची तक को अयोग्य अफ़सरों के हवाले कर बारूद के ढेर पर बैठा दिया। जिस सरकार में वकीलों, पुलिस वालों तक की सरेआम हत्या हो रही है उस सरकार में आमलोगों के सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है? हेमंत सरकार में अपराधियों की हिम्मत जिस तरह से बढ़ी है कि ऐसा लगता है सरकार को हेमंत सोरेन नहीं, बल्कि अपराधी और गुंडे ही संचालित कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें