मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को दी छह हफ्ते की अंतरिम जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को दी छह हफ्ते की अंतरिम जमानत

-मनपसंद निजी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज, मीडिया से बातचीत करने पर रहेगी रोकनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज (शुक्रवार) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को छह हफ्ते की अंतरिम जमानत प्रदान कर दी। जस्टिस जेके माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने उन्हें स्वास्थ्य आधार पर जमानत दी है।सुप्रीम कोर्ट ने जैन को अपनी पसंद के निजी अस्पताल में इलाज कराने की भी अनुमति दी है। हालांकि कोर्ट ने कहा कि जैन मीडिया से कोई बात नहीं कर सकते। न ही गवाहों को प्रभावित करने या साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोशिश करेंगे।आज सुनवाई से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल किया था कि जैन अपने प्रभाव के चलते बीमारी के बारे में गलत रिपोर्ट हासिल करते रहे हैं। दिल्ली हाई कोर्ट लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की रिपोर्ट को ठुकरा चुका है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत तभी मिलती है, जब बीमारी से जान का खतरा हो।सुप्रीम कोर्ट ने 18 मई को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया था। जैन के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि जेल में जैन का वजन 35 किलोग्राम कम हो गया है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने 6 अप्रैल को सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।उल्लेखनीय है कि ईडी ने सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 30 मई, 2022 में गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें