मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगा राजदः मनोज झा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगा राजदः मनोज झा

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि 28 मई को संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का विपक्षी दल बहिष्कार करेंगे। इस मुद्दे पर राजद इन दलों के साथ है। उन्होंने कहा इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराना चाहिए।उन्होंने कहा है जब से इस बात की चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री इस भवन का उद्घाटन करेंगे तब से सभी दलों ने यह सुझाव दिया कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति से कराना चाहिए। यही संवैधानिक व्यवस्था है। यह परंपरा के अनुकूल है। इससे संविधान सर्वोपरि है की पुष्टि होती है।

झा ने कहा है कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों की राय का इतिहास लिखा जाएगा। इतिहास सब कुछ याद रखेगा, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि राजद सहित तृणमूल कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी और सीपीआईएम ने उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होने की घोषणा की है। कांग्रेस पहले से ही मांग कर रही है कि इसका उद्घाटन राष्ट्रपति को करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें