मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:57 · नई दिल्ली संस्करण

वीजा नहीं मिलने के कारण इंग्लैंड के स्पिनर बशीर अब तक भारत नहीं पहुंचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हैदराबाद । इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर वीजा नहीं मिलने के कारण अब तक टेस्ट सीरीज के लिए भारत नहीं पहुंचें हैं। बशीर को अबु धाबी में इंग्लैंड का अभ्यास शिविर समाप्त होने के बाद भी वहीं रुकना पड़ा है। वहीं इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मुख्य कोच ब्रैंडन मैकुलम ने कहा है कि हमने वीजा का ये मामला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत सरकार के सामने उठाया है और हमें उम्मीद है कि शीध्र ही ये सुलझ जाएगा।

कोच के अनुसार वीजा में देरी के कारण बशीर को अभ्यास के लिए कम समय मिलेगा पर इसके बाद भी वह पहले टेस्ट के लिए चयन की दौड़ में बरकरार रहेगा। मैकुलम ने कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि बशीर कल हमारे साथ जुड़ जाएगा। हमें उम्मीद है कि बीसीसीआई और भारत सरकार की सहायता से उसे वीजा मिल जाएगा। साथ ही कहा कि किसी भी मामले को हल होने में समय लगता है। साथ ही कहा कि बशीर ने अबु धाबी में टीम के साथ जो समय बिताया है उसे उसका लाभ मिलेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरु होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें