मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

'वन नेशन वन इलेक्शन' के पक्ष में नहीं है कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
'वन नेशन वन इलेक्शन' के पक्ष में नहीं है कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस 'वन नेशन वन इलेक्शन' के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे असंवैधानिक करार दिया है।कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को वन नेशन वन इलेक्शन के लिए गठित की गई समिति के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि कांग्रेस केन्द्र सरकार के इस विचार से सहमत नहीं हैं। एक लोकतांत्रिक देश में यह विचार संविधान की मूल भावना के विपरीत है।खड़गे ने कहा कि इस समिति में विपक्ष का समुचित प्रतिनिधित्व नहीं है। यह समिति विपक्ष को दरकिनार कर गठित की गई थी, क्योंकि केन्द्र सरकार की मंशा ठीक नहीं थी।खड़गे ने वन नेशन वन इलेक्शन समिति के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को संबोधित करते हुए लिखा कि केन्द्र सरकार उनके व्यक्तित्व और भारत के पूर्व राष्ट्रपति के पद का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रही है। ऐसे में उन्हें सावधान रहना चाहिए।उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द की अध्यक्षता में पिछले साल सितंबर महीने में 'वन नेशन वन इलेक्शन' को लेकर एक समिति का गठन किया गया था। यह समिति अब तक दो बैठकें कर चुकी है। हाल ही में इस मुद्दे पर समिति ने कुछ दलों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे थे, जिसके बाद कांग्रेस ने इस विचार को सिरे से खारिज कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें