मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

रेल हादसे की उच्चस्तरीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेल हादसे की उच्चस्तरीय बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा रवाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में ट्रेन हादसे के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा के लिए रवाना हो गये।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा में ट्रेन हादसे के मद्देनजर स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। समीक्षा बैठक में प्रभावित लोगों के बचाव, राहत और चिकित्सा संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई।” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

एक अन्य ट्वीट में पीएमओ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां वह ट्रेन हादसे के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेंगे।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें