मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में 28 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य में 28 अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

रांची। राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से में 28 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है। इसके लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। केंद्र के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर राज्य में देखा जायेगा। मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, धनबाद, बोकारो हजारीबाग, कोडरमा में भारी बारिश होगी।इसके अलावा 27 से 28 अगस्त के बीच रांची, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। वहीं, 26 अगस्त को दोपहर बाद मौसम में बदलाव की जानकारी दी गयी है। केंद्र के अनुसार इस दिन दोपहर बाद हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि मौसम बिगड़ जाए, तो सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। बिजली के खंभे से दूर रहें। बारिश से बचने के लिए किसी भी सूरत में पेड़ के नीचे न जाएं। यह खतरनाक हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें