मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य पुलिस का व्यवहार सत्ताधारियों के लिए कुछ और, विपक्षियों के लिए कुछ और : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य पुलिस का व्यवहार सत्ताधारियों के लिए कुछ और, विपक्षियों के लिए कुछ और : बाबूलाल मरांडी

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने साेमवार काे रांची पुलिस के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्हाेंने कहा कि रांची पुलिस की प्रतिक्रिया पढ़ी। प्रतिक्रिया पढ़कर हतप्रभ हूं। रांची पुलिस ने लिखा है कि मुख्यमंत्री का पद एक उच्च स्तरीय संवैधानिक पद है, जिसकी सुरक्षा के सभी पहलू संवेदनशील होते हैं और इसके संधारण के लिए सभी को दृढ़ होना पड़ता है।एसएसपी मोरहाबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास दो किलोमीटर की दूरी पर है। जगह-जगह बैरेकेडिंग पारकर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हाउस की तरफ नहीं बढ़े थे। सिर्फ मोराबादी मैदान के बगल में लगी कंटीली बैरेकेडिंग के पास सांकेतिक प्रदर्शन हुआ लेकिन पुलिस ने जहरीली गैस आमजनों पर छोड़ी। उन्हाेंने कहा कि आपकी जिम्मेदारी तब कहां थी जब मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ लोग मुख्यमंत्री हाउस के पहाड़ तक आ गए थे। सड़क जाम कर दी गई थी।मरांडी ने कहा, इससे स्पष्ट है कि पुलिस का व्यवहार सत्ताधारी दलों के कार्यकर्ता के लिये कुछ और एवं दूसरे लोगों के लिये कुछ और है। दूसरी बात, आपने पूरी जिम्मेदारी से पुलिस की कार्रवाई को उचित बताया है। फिर क्यों नहीं एक दो दिनों में नामजद 52 लोगों समेत उन 12,000 लोगों पर चार्जशीट दायर कर देते हैं, जिन्हें आपने एफआईआर में अभियुक्त बनाया है?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें