मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

राजधानी रांची में भारत बंद का मिला-जुला असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजधानी रांची में भारत बंद का मिला-जुला असर

रांची। राजधानी रांची में भारत बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। सुबह से सबकुछ सामान्य चल रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही भीम आर्मी, भाकपा, माले, झामुमो, राजद, आदिवासी छात्र संघ,झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और दुकान बंद करवाई और सड़क भी जाम किया। हरमू सहित कुछ जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को अपने कार्यस्थल पर जाने में परेशानी हुई। अन्य दिनों की तुलना में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का परिचालन कम रहा।कांटाटोली स्थित खादगढा बस स्टैंड से मिली जानकारी के अनुसार लंबी दूरी के वाहन दिन में नहीं चले। सरकारी सहित निजी स्कूल बंद रहे। राजधानी रांची की बात करें तो सामान्य दिन की तुलना में बुधवार को वाहनों का परिचालन सामान्य दिनों से थोड़ा कम हुआ। कोकर से लेकर लालपुर तक दुकान खुले रहे। डिस्टलरी पुल के सब्जी बाजार और मछली एवं मुर्गा दुकान खुली रही। अन्य दिनों से ज्यादा भीड़ देखा गया जबकि कांटा टोली क्षेत्र में बंद का असर देखा गया। आटो, ई-रिक्शा, बस सेवा, प्रतिष्ठान, दुकानें सब बंद रहीं और सड़के सुनसान रहीं। कांटाटोली स्थित रविदास मोहल्ला के लोगों ने सड़कों पर उतरकर भारत बंद का समर्थन किया और जमकर नारेबाजी की। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक सहित मेन रोड और अपर बाजार की दुकान में बंद रही। बंद समर्थक अल्बर्ट का चौक पर भी प्रदर्शन कर रहे थे।किशोर गंज चौक में भी इक्का-दुक्का दुकान छोड़कर सभी दुकानें बंद दिखीं। बंद समर्थक बाइक से घूम-घूम कर भी दुकान बंद करते देखे गए। जैसे ही बाइक समर्थक आगे बढ़ते थे, दुकानदार दुकान खोल देते थे। बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे सभी चौक चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात थे। खासकर अल्बर्ट का चौक पर डीएसपी प्रकाश सोए, कोतवाली थाना प्रभारी, लोअर बाजार थाना प्रभारी सहित अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई थी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया बंद के दौरान शहर में कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें