मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के बिरसा एयरपोर्ट से पुणे और हैदराबाद के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची के बिरसा एयरपोर्ट से पुणे और हैदराबाद के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा

रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची-पुणे और रांची-हैदराबाद के लिए जल्द ही नयी विमान सेवा शुरू की जायेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी। इसके लिए डीजीसीए से अनुमति मिल गयी है। जल्द ही समय-सारिणी उपलब्ध करायी जायेगी। इसके बाद विमान सेवा शुरू होगी।यह जानकारी एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने मंगलवार काे दी। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने थर्ड लेन का निर्माण होगा। इससे ट्रैफिक जाम नहीं रहेगा और वाहनों को निकासी में कम समय लगेगा। साथ ही वीआइपी वाहनों के लिए अलग से निकासी द्वार बनाया गया है। इसके लिए पार्किंग निकासी से पूर्व 100 मीटर पहले हेथू रोड में एक गेट लगाया जायेगा, जहां से वीआइपी वाहनों की निकासी करायी जायेगी।उल्लेखनीय है कि वर्तमान में इंडिगो का पुणे-रांची विमान (संख्या-6ई6484) सुबह 7.41 रांची आता है। इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान (संख्या-6ई421) सुबह 10.25 बजे रांची आता है। दूसरा विमान हैदराबाद-रांची (संख्या 6ई186) रात 8.30 बजे रांची आता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें