मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में झारखंड भवन का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में झारखंड भवन का किया उद्घाटन

उद्घाटन हमारे लिए गौरवान्वित होने की बात, अब बहुत सुगमता से होगा काम : हेमंत सोरेनरांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस में न्यू झारखंड भवन का उद्घाटन किया। बंगला साहिब रोड स्थित नए भवन का निर्माण राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने कराया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह भवन बहुत दिनों से प्रतीक्षारत था। आज इसका उद्घाटन हमारे लिए गौरवान्वित होने की बात है। हमारी इस नई इमारत में नई अत्याधुनिक तकनीकी जिसमें जिम, डाइनिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल और पार्किंग की विशिष्ट सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इमारत विशिष्ट तकनीक से सुसज्जित है। इसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग और एनर्जी एफिशिएंसी का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कनॉट प्लेस में अवस्थित होना और रेलवे, बस स्टॉप, मेट्रो, हॉस्पिटल आदि से नजदीकी इसे और भी प्रभावशाली बनाती है। इसके शुरू होने से झारखंड के निवासियों के लिए आसानी रहेगी। यह इमारत भविष्य में राज्य सरकार और उसके प्रयासों का देश की राजधानी में एक प्रतिबिंब प्रस्तुत करेगी।मंत्री रामेश्वर उरावं, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल हसन, मंत्री रामदास सोरेन, मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री इरफ़ान अंसारी, मंत्री बेबी देवी, मंत्री दीपक बिरवा, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक उमाशंकर अकेला, कालीचरण मुंडा सांसद लोकसभा, महुआ मांझी सांसद, धीरज साहू पूर्व राज्यसभा सदस्य , सुबोधकांत सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री, मुख्य सचिव झारखंड एल खियांग्ते, अलका तिवारी सचिव भारत सरकार, अपर मुख्य सचिव, मुख्य स्थानिक आयुक्त अविनाश कुमार, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सलाहकार विमल घोष, प्रधान सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो, प्रधान सचिव सुनील कुमार, सचिव मनोज कुमार, भवन निर्माण सचिव अरवा राजकमल, मुख्य प्रशासिक पदाधिकारी झारखंड भवन शहंशाह अली खान आदि विशिष्ट लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत मांदर-नगाड़े की थाप और पारंपरिक गीतों से की गयी। दिल्ली के जनजातीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य-गीत पेश किए। झारखंड भवन के उद्घाटन के मौके पर राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति की झलक पेश की गयी। सांसद जोबा मांझी और विधायक कल्पना सोरेन ने संताली नृत्य के दौरान मंच पर पहुंच गयीं और कलाकारों के साथ नृत्य करने लगीं। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी खुद को रोक नहीं सके। वे भी मंच पर पहुंचकर कलाकारों के साथ नृत्य करने लगे।झारखंड भवन में क्या है खासझारखंड भवन सात मंजिला है। यहां अतिथियों को ठहरने के लिए 50 गेस्ट रूम बनाए गए हैं। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायमूर्ति, मुख्य सचिव के लिए अलग सुइट बनाए गए हैं। वीवीआईपी के लिए विशेष कमरे बनाए गए हैं। बिल्डिंग को आधुनिक लुक दिया गया है। इंटीरियर भी शानदार हैं। 18 जनवरी, 2016 को झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड भवन का भूमि पूजन किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें