मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन कल से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन कल से

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर डीजीपी अनुराग गुप्ता के नेतृत्व और दिशा-निर्देश पर 23 अगस्त से दो दिवसीय महिला पुलिस अधिकारियोंऔर कर्मियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा। यह सम्मेलन डोरंडा के जैप-1 स्थित शौर्य सभागार में होगा। उद्घाटन के दौरान मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसमें झारखंड पुलिस के सभी जिला-इकाइयों में सिपाही, हवलदार, एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर और डीएसपी स्तर की 200 महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। राज्य में पहली बार यह आयोजन हो रहा है। एडीजी सुमन गुप्ता ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सम्मेलन के समापन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन शामिल होंगे। 23 अगस्त को यह सम्मेलन 12.15 से शुरू होगी और पांच बजे शाम तक चलेगी। वहीं दूसरे दिन यानि 24 अगस्त को यह सम्मेलन सुबह के 9.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 2.30 बजे समापन होगा।उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन का थीम है महिला पुलिस, सेवा, सुरक्षा और सम्मान है। इसमें महिला पुलिस को कार्य स्थल पर होने वाली परेशानी, आवश्यकताओं सहित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श होगा. इसमें महिला अधिकारियों की चुनौती, उपलब्धि व भविष्य की कार्ययोजना पर विशेष तौर पर चर्चा की जाएगी।इन छह बिंदु पर होगी चर्चा-पुलिस और कल्याण मामले में महिलाओं के लिए न्यूनतम सुविधा.-प्रशिक्षण की आवश्यकताएं और दृष्टिकोण में परिवर्तन।पुलिस बल में महिलाओं की उन्नति का समर्थन करने वाली नीतियां।-पुलिस में महिलाओं के लिए जीवन शैली प्रबंधन।-पुलिस में महिलाओं के लिए फोरम।-समाज में योगदान।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें