मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर बिहार के औरंगाबाद में हमला, पुलिसकर्मी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मशहूर  भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर बिहार के औरंगाबाद में हमला, पुलिसकर्मी घायल

औरंगाबाद: भोजपुरी कला जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। बिहार के औरंगाबाद में एक कार्यक्रम में गई अक्षरा पर लोगों ने पथराव कर हमला कर दिया। इस हमले में अक्षरा बाल-बाल बच गईं। हालांकि, उनकी सुरक्षा कर रहा एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है।

अक्षरा 17 जनवरी को एक शोरूम का उद्घाटन करने औरंगाबाद के दाऊदनगर गयी थीं। कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर अक्षरा के प्रशंसक काफी नाराज हुए। इतना ही नहीं उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। इसी भीड़ में गुस्साए प्रशंसकों ने एक-दूसरे को धक्का देते हुए पथराव शुरू कर दिया।

दरअसल, अक्षरा की फ्लाइट देर से पहुंची और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में भी देर हो गई, जिसके चलते फैंस में पहले से ही नाराजगी थी। इस दौरान उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। भीड़ बेकाबू होने के कारण इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। प्रशंसकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस धक्का-मुक्की के कारण कुछ प्रशंसक घायल हो गए। इतना ही नहीं, घायल हुए फैंस ने गुस्से में अक्षरा पर ही हमला कर दिया। उन्होंने उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने अक्षरा की सुरक्षा की और उन्हें कहीं चोट नहीं आने दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें