मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

भुवनेश्वर कुमार ने की अर्शदीप सिंह की तारीफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि वह अपने युवा नए गेंदबाज साथी अर्शदीप सिंह द्वारा दिखाई गई परिपक्वता से हैरान हैं।23 वर्षीय अर्शदीप की अपनी मर्जी से यॉर्कर फेंकने की क्षमता और डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी के कारण इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में उनके चयन की संभावना बढ़ गई है।अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने ट्वेंटी 20 पदार्पण में 18 रन देकर 2 विकेट और वेस्टइंडीज के खिलाफ शुक्रवार को पहले टी-20 में 24 रन देकर 2 विकेट लिए थे।भुवनेश्वर ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे ट्वेंटी-20 मैच से पहले संवाददाताओं से कहा, "उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें पता है कि वास्तव में टीम के लिए क्या आवश्यक है। किस तरह की फील्ड सेटिंग की जरूरत है, प्रत्येक बल्लेबाज को कैसे गेंदबाजी करनी है - बहुत कम नए खिलाड़ी उस तरह की परिपक्वता दिखाते हैं।"वेस्टइंडीज के पूर्व टेस्ट गेंदबाज इयान बिशप और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने कहा है कि अर्शदीप की खेल को पढ़ने की क्षमता ऑस्ट्रेलिया में काम आ सकती है।भुवनेश्वर ने कहा, 'आम तौर पर आप खेलते समय ये चीजें सीखते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि वह उस तरह की परिपक्वता के साथ पहुंचे हैं।उन्होंने कहा, 'यहां तक कि पिछले कुछ सालों में आईपीएल में भी उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वह जानता है कि वह क्या करना चाहता है, वह अपने खेल के बारे में बहुत सोचता है।’

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें