मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की ओर से उत्पाद सिपाही की बहाली को लेकर की जा रही है तथ्यहीन बातें : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा की ओर से उत्पाद सिपाही की बहाली को लेकर की जा रही है तथ्यहीन बातें : झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से भाजपा की ओर से उत्पाद सिपाही की बहाली को लेकर तथ्यहीन बातें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए दौड़ के दौरान जो दर्दनाक मौतें हुई, उनको लेकर बिना किसी तथ्य और सही जानकारी के एक से एक बयान दिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौत को इन्होंने एक राजनीतिक मुद्दा बना दिया। लेकिन चीजें अब धीरे-धीरे साफ हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने लगभग एक सप्ताह पहले कहा था कि इन मौतों का कारण दौडते हुए सांस फूलना हो सकता है। ये बात मैंने कुछ डॉक्टर से जानकारी लेने के बाद कही थी।भट्टाचार्य गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं इसमें पोस्ट कोरोना का प्रभाव है, ये आशंका उन्होंने पहले भी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि झामुमो को मौत की राजनीति नहीं करनी है। किसी की संवेदनाओं के साथ खेलना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अकाल मृत्यु का कारण खोजे बिना इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिये। मौत के असली कारणों को अब विशेषज्ञ चिकित्सक बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कहा था शायद कुछ एस्ट्रोयॉड लिये गये होंगे, जिसको शरीर एडजस्ट नहीं कर पाया।उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मईंयां सम्मान योजना का दायरा बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस योजना में 18 से 20 वर्ष तक की युवतियों को भी शामिल कर लिया गया है। यानी अब उनको भी योजना के तहत हर माह एक हजार रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इसी अवस्था में महिलाओं के जीवन का नया अध्याय शुरू होता है। इसी के बाद करियर या घर-गृहस्थी की जिम्मेवारी से उनको गुजरना पड़ता है। राज्य सरकार ने ये एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। ये एक ऐसी सोच है, जिससे देश में पहली बार महिलाओं को उनके जन्म से लेकर मृत्यु तक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा युवतियों को पढ़ाई के दौरान सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभ पहुंचाया जाता है। अब पढाई के बाद उनको ये सामाजिक सुरक्षा कवच दिया गया है।उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोगों को इससे परेशानी भी रही है। उनको डर है कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो जायेंगी। उनकी पुरुष प्रधान मानिसकता को कहीं न कहीं इस योजना से आघात लगेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें