मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

बौद्ध महोत्सव का आज होगा उद्घाटन, रेत से बनी गया जी डैम बना आकर्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बौद्ध महोत्सव का आज होगा उद्घाटन, रेत से बनी गया जी डैम बना आकर्षण

गया। बौद्ध महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन की ब्रीफिंग की गई,गया जिला पदाधिकारी डा. त्याग राजन एसएम,वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने तैयारी का जायजा लेते हुए सभी पदाधिकारियों को ब्रीफिंग की। इस दौरान डीएम ने कई दिशा निर्देश दिए,उन्होंने कालचक्र मैदान में तैनात सभी पुलिस पदाधिकारी को विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी दी,बौद्ध महोत्सव में आने वाले सभी दर्शकों के साथ अच्छे से व्यवहार करने का आदेश दिया,इसके अलावा आने वाले सभी कलाकारों की सुविधा मुहैया कराने का आदेश दी है, इसके अलावा किस दर्शक को कहा बैठाना है उससे संबंधित जानकारी दी गई। बौद्ध महोत्सव में आने वाले दर्शकों और वीआइपी और वीवीआइपी के लिए अलग अलग दीर्घा बनाई गई है। वही एसएसपी आशीष भारती ने सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया की इस आयोजन में आने वाले दर्शकों के साथ अच्छे से बर्ताव किया जाय,साथ ही बौद्ध महोत्सव की सुरक्षा में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अपने अपने जगह पर मुस्तैद रहने का आदेश दिया है।इसके अलावा ड्यूटी समय पर मोबाइल से बात चीत करने पर कारवाई भी करने की बात कही है। गौरतलब है की आज बोधगया स्थित ऐतिहासिक कालचक्र मैदान में बौद्ध महोत्सव की उद्घाटन की जा रही है,उद्घाटन में बिहार सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए है। बौद्ध महोत्सव में ग्राम श्री मेला,के साथ जिला प्रशासन की अलग अलग प्रदर्शनी लगाई गई है। इस कार्यक्रम में लगभग दस हजार दर्शको की बैठने की सुविधा के साथ साथ पानी,शौचालय की उत्तम प्रबंध किया गया है। इस वर्ष बौद्ध महोत्सव में कई देशों के कलाकार भाग ले रहे है।कालचक्र मैदान में रेत से गया जी रबर डैम की आकृति बनाई गई है।जो बहुत ही खूबसूरत है,कालचक्र मैदान में आने वाले दर्शक इस अद्भुत चित्र की तारीफ कर रहे है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें