मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में मानसून सक्रिय, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में मानसून सक्रिय, अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना

पटना। बिहार में एक बार फिर से मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर राजधानी समेत राज्य के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 6 जिलों वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, किशनगंज और भोजपुर में भारी बारिश को लेकर य़ेलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि जरुरत पड़ने पर ही बारिश के दौरान घर से बाहर निकलें और आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी निर्देशों को पालन करें। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है, जिससे मौसम में बदलाव देखा जा रह है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें