मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के वरिष्ठ नेता राम जतन सिन्हा की कांग्रेस में हुई वापसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के वरिष्ठ नेता राम जतन सिन्हा की कांग्रेस में हुई वापसी

नई दिल्ली। बिहार के वरिष्ठ नेता राम जतन सिन्हा आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हाे गए। कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य नासिर हुसैन, मीडिया के चेयरमैन पवन खेड़ा व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में राम जतन सिन्हा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस ने साेशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी बुधवार काे दी। राम जतन सिन्हा पहले कांग्रेस में ही थे बाद में वो जनता दल यू (जदयू) में शामिल हो गए थे। हालांकि उन्होंने जदयू से भी इस्तीफा दे दिया था। वरिष्ठ नेता राम जतन सिन्हा ने छात्र संघ चुनाव में लालू यादव को हरा कर राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी।इस माैके पर पवन खेड़ा ने कहा कि राम जतन सिन्हा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। मुझे उनका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है और ये मेरा सौभाग्य है कि इस मौके पर मैं मौजूद हूं। मैं पूरे कांग्रेस परिवार की तरफ से उनका स्वागत करता हूं। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राम जतन सिन्हा का राजनीतिक जीवन छात्र आंदोलन से शुरू हुआ। सिन्हा लंबे समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। इनके कार्यकाल में कांग्रेस को काफी ख्याति मिली थी और पार्टी मजबूत हुई थी। हमें उम्मीद है कि इनके मार्गदर्शन में आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।इसके पहले मीडिया काे संबाेधित करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि चुनाव के समय जब लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे थे, तब लोगों को लग रहा था कि ये सिर्फ चुनावी माहौल है। लेकिन अलग-अलग राज्यों में कई पुराने एमएलए, एमपी वापस आ रहे हैं। बिहार में अभी कई लोग हमारी पार्टी के संपर्क में हैं और जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि राम जतन सिन्हा का हम कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि इनके मार्गदर्शन में पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें