मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:08 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के गया में डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर की नई रेल लाइन पर मालगाड़ी की 12 बोगियां बेपटरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के गया में डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर की नई रेल लाइन पर मालगाड़ी की 12 बोगियां बेपटरी

पटना/गया। बिहार में गया जिले के बंधुआ-मानपुर से होकर गुजरने वाली डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से क्रास कर रही मालगाड़ी मानपुर के रसलपुर गुमटी के निकट सोमवार को बेपटरी हो गईं, जिसमें 12 बोगियां एक साथ पटरी से नीचे उतर गईं। मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। इस घटना से रेलवे गुमटी के दोनों तरफ यातायात बाधित है।घटना की सूचना पर रेलवे कर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं। मालगाड़ी में कोयला लदा है, जो झारखंड से बाढ़ जा रहा था। खास बात यह कि डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर के तहत हाल में ही पटरी बिछाई गई थी। संचालन भी तीन माह पूर्व शुरू हुआ था। हादसा क्यों और कैसे हुआ इस बाबत अधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से पटरी के धंसने से यह हादसा हुआ है। डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर रेल लाइन से केवल गुड्स ट्रेन का संचालन होता है। वह भी केवल कोयला ले जाया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें