मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

बागेश्वर बाबा ने पटना के महावीर मंदिर में लगाई हाजिरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बागेश्वर बाबा ने पटना के महावीर मंदिर में लगाई हाजिरी

पटना। बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री अपनी पांच दिवसीय पटना दौरे पर हैं।नौबतपुर के तरेत पाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोगों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को बाबा बागेश्वर पटना के महावीर मंदिर पहुंचे और बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाई।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बागेश्वर सरकार की एक झलक पाने के लिए उतावले दिखे। आज सुबह से ही यह संभावना जताई जा रही थी कि बाबा बागेश्वर बजरंगबली के दर्शन के लिए पटना के महावीर मंदिर में पहुंच सकते हैं।

महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि हनुमंत कथा के आयोजकों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के महावीर मंदिर में पहुंचने की जानकारी दी थी लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई थी कि बाबा बागेश्वर किस समय मंदिर पहुंचेंगे। पहले कहा जा रहा था कि 17 मई को हनुमंत कथा समाप्त करने के बाद बाबा बागेश्वर महावीर मंदिर पहुंचेंगे लेकिन मंगलवार होने के कारण आज ही वे दर्शन के लिए मंदिर पहुंच गए।इस दौरान भीड़ को संभालने में मंदिर प्रबंधन और पुलिस के पसीने छूट गए। महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा बागेश्वर तरेत के लिए रवाना होंगे, जहां लाखों भक्तों के बीच आज चौथे दिन की हनुमंत कथा को सुनाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें