मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल से की मुलाकात

सिडनी/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल डेविड हर्ले से मुलाकात की। उन्होंने आस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता पीटर डटन से भी मुलाकात की।प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, “गवर्नर जनरल डेविड हर्ले से मिलकर और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों पर चर्चा करके प्रसन्नता हुई। हमारे राष्ट्रों के बीच मजबूत संबंध एक बेहतर ग्रह के निर्माण में योगदान देंगे।”विदेश मंत्रालय ने बैठक का ब्यौरा साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर जनरल डेविड हर्ले के साथ बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 2019 में न्यू साउथ वेल्स के गवर्नर के रूप में भारत की यात्रा के दौरान गवर्नर जनरल के साथ अपनी मुलाकात को याद किया। दोनों नेताओं ने लंबे समय से चली आ रही द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को याद किया।विदेश मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा विपक्ष के नेता पीटर डटन ने भी बुधवार को सिडनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी द्वारा प्राप्त मजबूत द्विदलीय समर्थन की सराहना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें