मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी जबलपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा शहडोल के लिए रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी जबलपुर से हेलिकॉप्टर द्वारा शहडोल के लिए रवाना

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दोपहर में विशेष विमान से जबलपुर पहुंच गए हैं। वे यहां से हेलिकॉप्टर द्वारा शहडोल के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री शहडोल के ग्राम लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण अभियान का शुभारंभ और सिकल सेल जेनेटिक स्टेट्स कार्ड का वितरित भी करेंगे। इसके बाद वे शहडोल जिले के पकरिया गांव में स्वसहायता समूहों के अग्रणी व्यक्तियों, जनजातीय समुदाय, पेसा कानून समितियों और गांव फुटबाल क्लब के कप्तानों से भी बात करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे वायु सेना के विशेष विमान से जबलपुर पहुंचे। यहां डुमना एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव और सांसद राकेश सिंह ने उनका स्वागत कर अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री डुमना एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलिकॉप्टर से शहडोल के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री यहां लालपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। लालपुर में सभास्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा है।लालपुर में सजा मंच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंतजारलालपुर में मंच सजकर तैयार हो चुका है। अब बस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन का इंतजार है। यहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंच चुके हैं। सभास्थल लालपुर को पूरी तरह वाटर प्रूफ बनाया गया है। इसके अलावा ग्राम पकरिया में भी विशेष पंडाल लगाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें