मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:57 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री ने हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

टोक्यो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत बुद्ध और गांधी की धरती है। भारत ने विश्व को शांति का संदेश दिया है। जापान भगवान बुद्ध के विचारों से पल्लवित और पोषित है। पूज्य बापू की प्रतिमा अहिंसा और करुणा के विचारों को आगे ले जाने में प्रेरणा बनेगी।उन्होंने कहा हिरोशिमा का नाम सुनते ही आज भी दुनिया कांप जाती है। जी 7 शिखर सम्मेलन की इस यात्रा में मुझे सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण का सौभाग्य मिला। विश्व आज जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद की लड़ाई से जूझ रहा है। बापू के आदर्श जलवायु परिवर्तन के साथ आतंकवाद की लड़ाई को जीतने का सर्वोत्तम मार्ग हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें