मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:08 · नई दिल्ली संस्करण

पेरिस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने की अगवानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पेरिस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने की अगवानी

पेरिस। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय फ्रांस दौरे के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंचे। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न ने भारतीय प्रधानमंत्री की समारोह पूर्वक अगवानी की। भारतीय प्रधानमंत्री फ्रांस के वार्षिक उत्सव बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।भारत के प्रधानमंत्री गुरुवार को तीन दिन के विदेश दौरे पर निकले हैं। वे दो दिन फ्रांस और एक दिन संयुक्त अरब अमीरात में रहेंगे। गुरुवार को फ्रांस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए पेरिस के हवाई अड्डे पर फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न स्वयं पहुंची थीं। प्रधानमंत्री का हवाई जहाज पहुंचते ही फ्रांसीसी प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की। इसके बाद उन्हें समारोहपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हवाई अड्डे पर भारतीय प्रधानमंत्री के स्वागत में भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। फ्रांस स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारी भी हवाई अड्डे पर अपने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे। भारतीय प्रधानमंत्री ने पेरिस पहुंचने के बाद ट्वीट कर इस यात्रा के दौरान भारत-फ्रांस सहयोग को बढ़ावा देने की उम्मीद जताई। उन्होंने जानकारी दी कि गुरुवार को उनके विभिन्न कार्यक्रमों में शाम को भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी शामिल है।भारतीय प्रधानमंत्री 13 एवं 14 जुलाई को फ्रांस में रहेंगे। 14 जुलाई को वे फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर विचार विमर्श करेंगे। साथ ही वे प्रमुख कम्पनियों के मुख्य अधिशासी अधिकारियों और भारतीय मूल के लोगों के प्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी 15 जुलाई को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे। वे वहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से विचार विमर्श करेंगे। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जाहिर की है कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें