मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:27 · नई दिल्ली संस्करण

पटना स्टेशन से बरामद 50 लाख रुपये की जांच करने पहुंची झारखंड एटीएस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना स्टेशन से बरामद 50 लाख रुपये की जांच करने पहुंची झारखंड एटीएस

रांची। बिहार की राजधानी पटना स्टेशन से गत 10 अगस्त 50 लाख रुपये बरामद हुआ था। यह रुपया झारखंड के पांडे गिरोह का था। इसे लेकर झारखंड एटीएस की एक टीम पटना पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि पटना स्टेशन से आरपीएफ ने शनिवार को 50 लाख रुपये के साथ एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। जांच में यह बात सामने आई है की बरामद पैसे झारखंड के रामगढ़ जिले के पवन ठाकुर का है। उन्होंने बताया कि पवन ठाकुर सीधे तौर पर पांडेय गिरोह से जुड़ा हुआ है। पवन ठाकुर के ऊपर मामले को लेकर झारखंड में एफआईआर दर्ज किया जाएगा। झारखंड एटीएस की एक टीम पटना गई है और बिहार पुलिस के साथ मिलकर मामले में काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड के रामगढ़ ,हजारीबाग जैसे कोयला क्षेत्र में पांडेय गिरोह सक्रिय है। फिलहाल इस गिरोह को विकाश तिवारी के के जरिये संचालित किया जा रहा है।क्या है पूरा मामलाशनिवार की रात पटना रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने 50 लाख रुपए के साथ बजरंग ठाकुर नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया था, पटना पुलिस की पूछताछ में बजरंग ने बताया था कि बरामद रुपए रामगढ़ के पवन ठाकुर के हैं, पैसे पटना में किसी को देना था। जंक्शन से बाहर निकालने के बाद पवन ठाकुर या उसका कोई आदमी फोन करता तो उसे जाकर वह पैसों की डिलवरी कर देता। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर झारखंड एटीएस की टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है। झारखंड एटीएस की एक टीम पटना में काम कर रही है ,वहीं दूसरी टीम रामगढ़ में पवन ठाकुर की तलाश कर रही है ,ताकि पटना में पैसों की डिलीवरी किसको की जानी थी और किस काम के लिए की जानी थी इसकी जानकारी हासिल हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें