मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

पटना रेलवे स्टेशन से 50 लाख रुपये बरामदगी मामले में झारखंड एटीएस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना रेलवे स्टेशन से 50 लाख रुपये बरामदगी मामले में झारखंड एटीएस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया

रांची। बिहार के पटना रेलवे स्टेशन से 50 लाख बरामदगी मामले में झारखंड के आंतकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने रामगढ़ के पतरातू से बजरंग कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में एटीएस ने एटीएस कांड संख्या 07/2024 दर्ज किया गया है। एटीएस बजरंग कुमार ठाकुर के सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसके पास से तीन मोबाईल फोन बरामद किया गया है।आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने शनिवार को बताया कि पुलिस मुख्यालय के जरिये राज्य में संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने एवं इन गिरोहों के फंडिंग, आर्थिक स्रोतों हवाला चैनल एवं इनके द्वारा अपराध से अर्जित किए हुये संपत्ति का पता लगाने में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश में एटीएस को दिया गया है। लगातार एटीएस इसपर कार्य भी कर रहा है।इसी क्रम में गत 12 अगस्त को एटीएस को सूचना प्राप्त हुई थी कि 11 अगस्त को पटना रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को वन्दे भारत ट्रेन (रांची से पटना) से उतरने के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के जरिये 50 लाख नकद रुपये के साथ पकड़ा गया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम बजरंग कुमार ठाकुर बताया। वह रामगढ़ के पतरातू थाना के जयनगर का रहने वाला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें