मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड 31 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड 31 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर

नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' 31 मई से भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने शनिवार को दी।भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दिसंबर 2022 में पदभार ग्रहण करने के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री की यह पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा होगी। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा। प्रचंड इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे।वह भारत और नेपाल की द्विपक्षीय साझेदारी के विविध क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्ति भी नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री इस दौरान उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे।विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति को आगे बढ़ाने में भारत और नेपाल के बीच नियमित रूप से उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा का हिस्सा है। सहयोग के सभी क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के संबंध काफी मजबूत हुए हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें