मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिव्या पाहुजा मर्डर केस: पटियाला की नहर में फेंकी थी लाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिव्या पाहुजा मर्डर केस:  पटियाला की नहर में फेंकी थी लाश

गुरुग्राम ।

हरियाणा के गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड रही दिव्या पाहुजा के

मर्डर केस की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझी नहीं है। दिव्या पाहुजा की हत्या के केस

में फरार आरोपी बलराज गिल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बलराज गिल पर दिव्या पाहुजा

के शव को बीएमडब्ल्यूए कार से ले जाने का आरोप है। उसे हावड़ा के हवाई अड्डे के पास

से गिरफ्तार किया गया था। वहीं जब पुलिस ने बलराज गिल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने

बताया कि हत्या के एक दिन बाद उसने दिव्या पाहुजा के शव को हत्या के एक दिन बाद पटियाला

की नहर में फेंक दिया था। पुलिस पूछताछ के दौरान बलराज गिल ने बताया कि उसने हत्या

के एक दिन बाद 3 जनवरी को दिव्या पाहुजा का शव पंजाब के पटियाला की एक नहर में फेंक

दिया था। जो गुरुग्राम से लगभग 270 किलोमीटर की दूरी पर है। आपको बता दें कि पूर्व

मॉडल दिव्या पाहुजा की 2 जनवरी को हत्या कर दी गई थी। बलराम गिल के बयान के बाद गुरुग्राम

पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। 27 साल की दिव्या

पाहुजा को 2 जनवरी को 5 लोग गुरुग्राम के एक होटल में लेकर गए जहां उसकी गोली मारकर

कर दी। सूत्रों की मानें तो दिव्या पाहुजा के फोन में होटल मालिक अभिजीत सिंह के कुछ

अश्लील वीडियो थे। जिसके जरिए वो उसे ब्लैकमेल कर रही थी, लेकिन दिव्या के परिवार वालों

ने इस आरोप का खंडन किया था। वहीं अभिजीत सिंह ने दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद शव

के साथ कार को होटल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बलराज गिल को सौंपा था। 5 जनवरी

को कार पटियाला के एक बस स्टैंड पर मिली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें