दिल्ली के सभी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। इससे पहले केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारें भी आधे दिन की छुट्टी घोषित कर चुके हैं।दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 22 जनवरी को दिल्ली सरकार के कार्यालय दोपहर 2.30 बजे तक बंद रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।राज निवास से मिली जानकारी के अनुसार उपराज्यपाल ने 22 जनवरी को अयोध्या में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों, उपक्रमों और बोर्डों आदि के लिए आधे दिन की छुट्टी को मंजूरी दे दी है।





