मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में एक अक्टूबर से डीजल से चलने वाले जेनरेटर पर प्रतिबंध

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली-एनसीआर में एक अक्टूबर से डीजल से चलने वाले जेनरेटर पर प्रतिबंध

-वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने राज्यों को जारी किया निर्देश

नई दिल्ली,। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक अक्टूबर से डीजल से चलने वाले जेनरेटर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को देखते हुए आयोग ने गुरुवार को इस संबंध में समीक्षा बैठक में 30 सितंबर तक सभी संस्थानों को डीजी सेट को दोहरी ईंधन प्रणाली (गैस और डीजल) से लैस करने के निर्देश जारी किए हैं।

इसके बाद डीजल से चलने वाले जेनरेटरों पर प्रतिबंध होगा। इस फैसले को सख्ती से लागू कराने के लिए आयोग ने सभी संबंधित राज्यों को निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने चिंता जताई कि पर्याप्त उत्सर्जन नियंत्रण उपायों के बिना दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में डीजी सेट चल रहे हैं। यहां तक कि ये जीआरएपी के तहत प्रतिबंध के बावूजद भी चलते हैं और ये भारी वायु प्रदूषण का कारण बनते हैं और इस प्रकार ये क्षेत्र में वायु की गुणवत्ता में गिरावट के लिए एक प्रमुख कारक हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें