मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में अलकायदा मॉड्यूल के संदिग्ध बबलू खान से ईडी की पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में अलकायदा मॉड्यूल के संदिग्ध बबलू खान से ईडी की पूछताछ

रांची (झारखंड) । अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉक्टर इश्तियाक के करीबी बबलू खान से सोमवार को रांची के हिनू स्थित ईडी ऑफिस में अधिकारियों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध आतंकी डॉ इश्तियाक अहमद के तार जमीन घोटाले के आरोपितों से जुड़े हैं या नहीं, ईडी इसका पता लगा रही है।ईडी ने जमीन घोटाले में जेल में बंद अफसर खान के भाई और जेल में बंद ताल्हा खान के ससुर बबलू खान को समन किया था। बबलू खान के अस्पताल से इश्तियाक के जुड़े होने की बात सामने आई है। इनकी पारिवारिक रिश्तेदारी भी है। जमीन घोटाले से अर्जित राशि से आतंकी संगठन को फंडिंग हुई या नहीं, ईडी इसकी भी जांच-पड़ताल कर रही है। अफसर अली और ताल्हा जमीन घोटाले में चार्जशीटेड हैं।पिछले दिनों झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध डॉ इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया था। जांच में उसके बबलू खान से करीबी संबंध की जानकारी के बाद उससे पूछताछ के लिए समन किया गया था। बबलू खान कांग्रेस नेता है और लेक-व्यू अस्पताल का संचालक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें