मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन : हेमंत साेरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन : हेमंत साेरेन

- सहायक पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभाररांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शनिवार काे कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के समक्ष सहायक पुलिसकर्मियों ने हर्ष जताते हुए कहा कि विगत छह सितंबर 2024 को आयोजित हुए कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा झारखंड के विभिन्न जिलों में कार्यरत सहायक पुलिसकर्मियों के सेवा अवधि विस्तार एवं अन्य लाभों को स्वीकृति दिए जाने का निर्णय सराहनीय पहल है। सहायक पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में सभी को उनका हक-अधिकार मिल रहा है। मुख्यमंत्री जी हम सभी की ओर आपका आभार और धन्यवाद!सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही राज्य सरकारइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सहायक पुलिस कर्मियों से कहा कि आने वाले दिनों में सहायक पुलिस कर्मियों के लिए उनकी सरकार सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी। राज्य सरकार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ आमजनों की परेशानियों का समाधान करने में जुटी है। सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य के सभी वर्ग-समुदायों को मिल रहा है।देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी मिलेगा पेंशनमुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य जहां अधिवक्ताओं को भी पेंशन मिलेगा। हमारी सरकार राज्यहित से जुड़े कार्य निरंतर कार्य कर रही है। आमजनों के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। आज राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार लोगों का हुजूम ढ़ोल-नगाड़ा लेकर मुख्यमंत्री आवास जश्न मनाने पहुंच रहें है। राज्य सरकार के पदाधिकारी आमजनों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहें हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पंचायत-पंचायत, गांव-गांव, घर-घर पहुंचाया जा रहा है।इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं विभिन्न जिलों से आए सहायक पुलिस कर्मियों में विवेकानंद प्रसाद गुप्ता, राजकुमार पासवान, अविनाश कुमार, उज्जवल कुमार, सोनाली हेंब्रम, मगडाल बागे, शांति मुंडा, उमेश मुंडारी, राजेंद्र हांसदा, शाहदेव भगत, सावन मुंडा, स्मिता कुमारी, देवकी बालमुचू, पवन लीला किस्कू, रविंद्र साहू सहित अन्य सहायक पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें