मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के कुछ हिस्सों में 18 अगस्त काे भारी बारिश की संभावना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के कुछ हिस्सों में 18 अगस्त काे भारी बारिश की संभावना

रांची । बंगाल की खाड़ी से सटे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके में बना साइक्लोनिक सर्कुलेश राज्य की ओर बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ राजधानी रांची से गुजर रहा है। आने वाले दिनों में इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा। 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।माैसम विभाग ने दस जिलाें में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी ,पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां इलाके शामिल हैँ। इन जिलाें में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 18 अगस्त को झारखंड में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। इसमें पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है। राज्य में अब तक 13 फीसदी ही बारिश हुई है। किसानों के लिए भी विशेष चेतावनी जारी की गयी है।केंद्र ने कहा कि कम दबाव प्रणाली से जुड़ा चक्रवाती झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है, जिससे भारी बारिश और तेज आंधी चलने की संभावना बढ़ गई है। आम लोगों और किसानों को खुले में जाने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य में भारी बारिश की संभावना 20 अगस्त तक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें