मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

जॉनी बेयरस्टो ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर अपना अनुभव किया शेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पैर की चोट से रिकवर होने के आठ महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में बेयरस्टो को शामिल किया गया है। ऐसे में 16 जून से शुरू होने वाली एशेज सीरीज से पहले उनके पास अपने आप को परखने का मौका है।बेयरस्टो सितंबर 2022 में गोल्फ खेलते हुए अपने पैर को चोटिल कर बैठे थे। इसके बाद सर्जरी करवानी पड़ी थी। इस कारण बेयरस्टो ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के विजयी टी-20 विश्व कप अभियान और पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत का हिस्सा बनने से चूक गए। अब बेयरस्टो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार हैं। इससे पहले जॉनी बेयरस्टो ने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर अपना अनुभव शेयर किया है।बेयरस्टो ने कहा कि ऐसे समय आपको लगता है कि आप फिर से चल पाएंगे या नहीं, फिर से जॉगिंग कर पाएंगे, फिर से दौड़ पाएंगे, फिर से क्रिकेट खेल पाएंगे, ये बातें आपके दिमाग में चलती हैं।आईसीसी द्वारा जारी किए गए बयान में बेयरस्टो ने कहा कि यह निर्भर करता है कि आप इस बारे में कितने समय तक सोचते हैं। कई अलग-अलग चीजें होती हैं, जब तक कि आप खेलना शुरू नहीं करते हैं।उन्होंने कहा कि यह काफी मजेदार है, लोगों ने कहा 'तुम लंगड़ा रहे हो'। खैर मैं किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं जानता जिसे पैर के निचले हिस्से में बड़ी चोट लगी हो और वह ठीक पहले की तरह ही चलता हो। थोड़ी-सी लंगड़ाहट होगी, दर्द होगा, यह इसका हिस्सा है। चाहे वह घुटने हों, कूल्हे हों, टखने हों, पीठ के निचले हिस्से, जो भी हों।आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए चुने जाने पर बेयरस्टो ने कहा कि मैं उस समय गुनगुना रहा था कि इसने मुझे फिर से बहुत गर्व से भर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें