मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

जी20 शिखर बैठक में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे विभिन्न देशों के प्रतिनिधि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जी20 शिखर बैठक में शामिल होने श्रीनगर पहुंचे विभिन्न देशों के प्रतिनिधि

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में जी20 शिखर बैठक में शामिल होने वाले विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधि सोमवार को श्रीनगर हवाईअड्डे पर उतर चुके हैं। यहां पहुंचने पर इन विदेशी मेहमानों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। उसके बाद में स्थानीय लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिये समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।सूत्रों ने बताया कि यहां से ये विदेशी मेहमान अपने निर्धारित होटलों (ताज विवांता और ललित) की ओर रवाना होंगे। जहां उन्हें कमरे आवंटित किए जाएंगे और सम्मेलन सामग्री दी जाएगी। इसके बाद दिनभर अन्य बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन होगा।डल झील किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित बैठक में विभिन्न राष्ट्रों के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं। आकाश से लेकर जमीन तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है। डल झील में मार्काेस कमांडो का पहरा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें