मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:50 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर सीएम साय और डॉ. महंत की संवेदना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के मजदूरों पर सीएम साय और डॉ. महंत की संवेदना

रायपुर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय तथा .नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की दुखद मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से फोन पर घटना की विस्तृत जानकारी ली। दोनों मजदूर की हुई मौत पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है।

अधिकारियों ने बताया है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में एक ईंट भट्ठे पर हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई'।उन्होंने बताया कि हमलावरों ने शुक्रवार देर शाम दक्षिण कश्मीर के केलम इलाके में स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरों को निशाना बनाया। मले में दोनों मजदूर घायल हो गए, जिनमें से एक दीपक कुमार ने अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल व्यक्ति भूपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया और बाद में सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से फोन पर घटना की विस्तृत जानकारी ली। दोनों मजदूर की हुई मौत पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें