मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुले

गोपेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति रिवाजों के साथ छह माह के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये हैं। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के जयकारे लगाये।रुद्रनाथ के मुख्य पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी ने विधि विधान से श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कपाट खोलने की प्रक्रिया सम्पन्न की। अगले छह माह तक भगवान रुद्रनाथ यहीं विराजमान रहेंगे।गौरतलब है कि शीतकाल में भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होती है। 18 मई को उत्सव डोली उच्च हिमालय कैलाश के लिए रवाना हुई थी जो 19 मई को रुद्रनाथ पहुंच गई थी। शनिवार को विधि विधान के साथ रुद्रनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें