मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

चक्रवाती तूफान: सौराष्ट्र और कच्छ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चक्रवाती तूफान: सौराष्ट्र और कच्छ के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली।अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान 'बिपरजोय' ने मौसम विज्ञानियों के साथ गुजरात सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। अगले 48 घंटों के भीतर यह तूफान सौराष्ट्र और कच्छ के तटों पर आकर टकराएगा।मौसम विज्ञान विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी करते हुए बताया कि तूफान पोरबंदर से लगभग 300 किमी, देवभूमि द्वारका से 290 किमी दक्षिण, जखाऊ पोर्ट से 340 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, नलिया से 350 किमी दक्षिण दक्षिण पश्चिम पर बना हुआ है और तेजी से उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 15 जून की शाम तक तूफान की लहरें जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास से गुजरेगा। मौसम विभाग के अनुसार यह तूफान खतरनाक श्रेणी का है।इस बीच मंगलवार को चक्रवाती तूफान बिपरजोय का असर गुजरात के तटों पर दिखाई देने लगा है। सुमद्री तटों पर ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात के कई क्षेत्रों में बुधवार से तेज बारिश होने की संभावना है। 14-15 जून को गुजरात के कई तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।इस तूफान को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित कई स्तरों पर बैठकें की जा रही हैं। तूफान से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं और इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें