मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

चंपाई सोरेन अपनी बातें पार्टी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा होता : कल्पना सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चंपाई सोरेन अपनी बातें पार्टी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा होता : कल्पना सोरेन

गिरिडीह। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को लेकर एक सप्ताह से जारी सियासी उठापठक के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन ने आज कहा कि चंपाई वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर अपने मन की बात लिखी है, इस पर मैं कुछ कहना नहीं चाहती हूं।कल्पना सोरेन ने कहा कि मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिपाही हूं। चंपाई भी जेएमएम के सिपाही हैं। चंपाई सोरेन को जो भी बात कहनी थी, उसे पार्टी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष से कहते तो अच्छा रहता। कल्पना से जब पूछा गया कि चंपाई के जाने से पार्टी को कितना नुकसान हो सकता तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया।कल्पना सोरेन गुरुवार काे गिरिडीह परिसदन भवन में सदर विधायक सुदिव्य कुमार और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं से बात की और उनकी समस्या को समझा। इसके अलावा कई लोग यहां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे तो उनकी भी बातों को कल्पना सोरेन ने सुना।परिसदन भवन में ही कल्पना सोरेन के हाथों आपदा राहत, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना समेत विभिन्न योजनाओं के तहत लोगों को राहत का चेक दिया गया। यहां डीडीसी और उपनगर आयुक्त संग बैठक करते हुए उन्होंने कई निर्देश भी दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें