मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:27 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 500 रुपये का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर 500 रुपये का जुर्माना

-ठाणे कोर्ट ने गौरी लंकेश हत्या मामले में लिखित बयान दर्ज कराने में देरी के लिए जुर्माना लगाया

मुंबई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ठाणे की एक अदालत ने शनिवार को 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में आरएसएस का नाम जोड़ने पर राहुल गांधी के खिलाफ आरएसएस कार्यकर्ता विवेक चंपानेरकर ने सिविल मानहानि का मामला दर्ज कराया था। इस वाद में एक रुपये का हर्जाना देने की मांग की गई थी। इसी मामले में राहुल गांधी की तरफ से लिखित बयान दर्ज कराने में देरी होने पर अदालत ने उन पर 500 रुपये का यह जुर्माना लगाया है। मामले की अगली सुनवाई 15 फरवरी को होगी।

राहुल गांधी के वकील नारायण अय्यर ने इस मामले में राहुल गांधी के बयान में देरी के लिए कहा था कि राहुल दिल्ली में रहते हैं और संसद सदस्य हैं। इसी वजह से उनका व्यस्ततम कार्यक्रम रहता है। इसी वजह से इस मामले में बयान दर्ज कराने में देरी हुई। वकील ने अदालत से अनुरोध किया कि राहुल गांधी को बयान दर्ज कराने में हुई देरी को माफ किया जाना चाहिए। अदालत ने उनके माफीनामे को तो स्वीकार कर लिया लेकिन बयान दर्ज कराने में देरी होने के लिए उन्हें 500 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश जारी किया।

उल्लेखनीय है कि 2017 में बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिंदू राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का नाम जोड़ते हुए आरोपित किया था। आरएसएस के सदस्य विवेक चंपानेरकर ने 2017 में गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। चंपानेरकर ने गांधी पर आरएसएस के बारे में झूठे और अपमानजनक आरोप लगाने का आरोप लगाया, जिससे संगठन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि गांधी की टिप्पणियां अनुमान पर आधारित थीं और उनमें विशिष्ट साक्ष्य का अभाव था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें