मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

एमडीएम भोजन में निकला सांप, सौ बच्चे बीमार,सभी खतरे से बाहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एमडीएम भोजन में निकला सांप, सौ बच्चे बीमार,सभी खतरे से बाहर

अररिया। अररिया के फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अमौना मध्य विद्यालय में एनजीओ की ओर से सप्लाय किये गये मिड डे मिल के भोजन में सांप निकला।जिसे खाने से दर्जनों स्कूली छात्र छात्राएं बीमार हो गए।जिसके बाद आनन फानन में स्कूली बच्चों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों के दल ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बीमार बच्चों का इलाज किया।अस्पताल में भर्ती सभी स्कूली बच्चे को चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया।

घटना के बाद फारबिसगंज एसडीओ सुरेन्द्र कुमार अलबेला,अपर एसडीओ रंजीत कुमार फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। स्कूल में सीओ संजीव कुमार,बीडीओ राजकिशोर शर्मा,एसडीपीओ खुशरू सिराज सहित नगर परिषद के मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि रोहित कुमार यादव,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू चौधरी स्कूल पहुंच कर स्कूल प्रधान प्रकाश चंद्र विश्वास समेत स्कूल से जुड़े शिक्षक और कर्मचारी बीमार बच्चों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचवाया।

सूचना के बाद मौके पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी भी अस्पताल पहुंचे और बीमार बच्चों के साथ परिजनों से मुलाकात कर अस्पताल के चिकित्सकों को समुचित इलाज का निर्देश दिया।इधर स्कूल के भोजन में सांप निकलने की सूचना पर बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और स्कूल परिसर में हंगामा किया।

घटना को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र विश्वास ने बताया कि स्कूल में एनजीओ की ओर से पकाया गया भोजन सप्लाई किया जाता है। भोजन को पहले स्कूल की रसोईया सहित शिक्षक आदित्य कुमार झा चखते है। स्कूल में शनिवार को बैगलेस रहता है और वह दूसरे क्लास में था। इसी क्रम में उन्हें जानकारी मिली कि एमडीएम के भोजन में सांप निकला हुआ है लेकिन इस क्रम में करीबन बीस पचीस बच्चों को भोजन सप्लाय कर दिया गया था।जिसके बाद सदर एसडीओ को फोन किया गया,लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर बीडीओ को सूचना दी गई।जिसके बाद बच्चों में उल्टी और छटपटाहट की स्थिति देखते हुए आनन फानन में सभी को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल पहुंचे फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलबेला ने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे सुरक्षित है। सभी बच्चों को मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है,लेकिन मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी और जांच टीम के रिपोर्ट के बाद सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें