मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:08 · नई दिल्ली संस्करण

ऋषिकेश और देहरादून के लिए 547.83 करोड़ रुपए मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऋषिकेश और देहरादून के लिए 547.83 करोड़ रुपए मंजूर, सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

देहरादून। केंद्र सरकार ने ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग और राजधानी देहरादून में एससीएडीए कार्यों के लिए 547.83 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसकी जानकारी खुद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी।

इसके साथ ही सीएम धामी ने देवभूमि की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी। साथ ही आपदा और मौसम जनित अवरोधों से भी सुरक्षा मिलेगी। रखरखाव की लागत घटेगी और शहरी सौंदर्य भी बेहतर होगा।

सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''पूर्व में किए गए अनुरोध पर केंद्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में अंडरग्राउंड केबलिंग एवं देहरादून में एससीएडीए कार्यों के लिए 547.83 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान करने पर देवभूमिवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार।''

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ''यह परियोजना विद्युत अवसंरचना को आधुनिक, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अंडरग्राउंड केबलिंग से विद्युत आपूर्ति अधिक स्थिर होगी, आपदा व मौसम जनित अवरोधों से सुरक्षा मिलेगी, रखरखाव की लागत घटेगी तथा शहरी सौंदर्य भी बेहतर होगा। हमारी डबल इंजन सरकार देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।''

इससे पहले सीएम धामी ने अपने आवास पर ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''शासकीय आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का हिस्सा बनकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ यह जनांदोलन आज करोड़ों देशवासियों के भीतर राष्ट्रगौरव और देशभक्ति का भाव जागृत कर रहा है। प्रदेश के सभी नागरिकों से आग्रह है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, प्रतिष्ठान, कार्यस्थल और संस्थानों पर तिरंगा पूर्ण सम्मान एवं गौरव के साथ फहराएं। स्वाधीनता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सेनानियों को स्मरण कर नमन करें तथा तिरंगे के संग अपनी तस्वीर लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर साझा कर इस महाअभियान का हिस्सा बनें।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें