मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

इजरायल ने खान यूनिस शहर में किया चौतरफा हमला,190 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इजरायल ने खान यूनिस शहर में किया चौतरफा हमला,190 की मौत

यरुशलम। गाजा के खान यूनिस शहर पर इजरायल ने चौतरफा हमला किया। जल,थल और नभ से हुए हमले में 190 लोगों की मौत हो गई है। गाजा के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इजरायली सेना एंबुलेंस रोक रही है, जिसके कारण मृतकों और घायलों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। शहरों में रहने वाले लोगों का कहना है कि इजरायली सेना आकाश, जमीन और समुद्र से हमले कर रही है जिसके कारण बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। इजरायली हमलों में सोमवार को 190 लोग मारे गए जबकि 340 घायल हुए हैं। गाजा में मरने वालों की कुल संख्या 25,295 हो गई है।

शहर में चल रही लड़ाई के चलते अस्पताल से बाहर निकलना संभव नहीं है। इसलिए जो वहां आ रहा है, वहीं रुक जा रहा है। अस्पताल में फंसे एक शख्स ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात बड़ी भयावह थी। इजरायली सेना की गोलाबारी एक भी मिनट के लिए नहीं रुकी। इसके कारण जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है। इजरायली संसद में चल रही बैठक के बीच पहुंचकर एक महिला ने अपने परिवार के बंधक तीन लोगों की रिहाई के लिए कुछ भी करने का आग्रह किया है। इस महिला के साथ बंधकों के 20 अन्य रिश्तेदार भी संसद परिसर में पहुंचे थे। हमास ने इन 130 बंधकों की रिहाई के लिए स्थायी युद्धविराम और इजरायली जेलों में बंद सभी फलस्तीनियों की रिहाई की मांग रख दी है जिसे इजरायल सरकार ने अस्वीकार कर दिया है।

इजरायली सैनिकों ने भूमध्य सागर के किनारे बसे अल-मवासी शहर के अल-खैर अस्पताल में छापेमारी कर वहां के मेडिकल स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया। इस अस्पताल पर आतंकियों की मदद करने का आरोप है। अस्पताल के मरीजों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। इजरायली सेना अल-खैर अस्पताल के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। लेकिन उसने कहा है कि हमास के आतंकी अस्पताल के भीतर और बाहर से सैनिकों पर हमले कर रहे हैं जिसके कारण वहां पर लड़ाई हो रही है। खान यूनिस, जहां पर पिछले कई हफ्तों से भीषण लड़ाई चल रही है। वहां पर बड़ी संख्या में लोग घायल हो रहे हैं। लेकिन वहां केवल नासेर अस्पताल ही कार्य कर रहा है। उसमें बड़ी संख्या में घायल लाए जा रहे हैं। इन घायलों के लिए अस्पताल में जगह नहीं बची है, इसलिए कारिडोर-बरामदों में जमीन पर ही घायलों का इलाज हो रहा है। अस्पताल में इलाज के दौरान मरने वालों को परिसर में पड़ी खाली जगह में ही दफनाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें