मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

आप खिलाड़ियों पर झारखंडवासियों को गर्व : हेमन्त सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आप खिलाड़ियों पर झारखंडवासियों को गर्व : हेमन्त सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से बुधवार काे कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में 63वें अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन टीम झारखंड के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड अंडर-17 बालिका वर्ग की विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आपकी यह उपलब्धि समस्त झारखंडवासियों को गर्व की अनुभूति कराती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने एक चैंपियन टीम के अनुरूप शानदार प्रदर्शन कर देश और दुनिया में झारखंड का नाम रोशन कर दिखाया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं कल्पना सोरेन ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों को मुंह मीठा कराकर उनका हौसला अफजाई की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं मेहनत की प्रशंसा की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी बेहतरीन खिलाड़ी हैं, आगे भी आप मेहनत इसी तरह जारी रखें और राज्य का नाम रोशन करते रहें। मौके पर मुख्यमंत्री एवं विधायक कल्पना सोरेन ने बालिका खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बैग प्रदान किया।इस अवसर पर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर आदित्य रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, अंडर -17 बालिका वर्ग फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों में अमीषा उरांव, प्रतिभा भोक्ता, प्रियतम तिर्की, क्रांति उरांव, मैना कुमारी, चांदनी कुमारी, उर्वशी कुमारी, बबिता कुमारी, संजना उरांव, पुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, एवलिन कुजूर, सोनामती होरो, पूनम कुमारी, टीम कोच सोमनाथ सिंह, सुशील वर्मा, टीम मैनेजर बिंदु कुजूर, मोटिवेशनल ट्रेनर अनुपम तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें