मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:18 · नई दिल्ली संस्करण

असम के 12 जिलों में बाढ़ का असर, 395 गांवों के 82 हजार से अधिक लोग प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
असम के 12 जिलों में बाढ़ का असर, 395 गांवों के 82 हजार से अधिक लोग प्रभावित

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार के बीच बाढ़ प्रभावित जिलों की संख्या में इजाफा हुआ है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक अभी भी असम के 12 जिलों के 82 हजार 965 से अधिक नागरिक बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि, राज्य में सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। बाढ़ के चलते कई नदियों के तटबंध टूट गए और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से बुधवार देर शाम तक के बाढ़ प्रभावित जिलों के आंकड़े जारी किए गये हैं। बाढ़ प्रभावित 12 जिलों में बजाली, बरपेटा, बिश्वनाथ, दरंग, डिब्रूगढ़, ग्वालपारा, जोरहाट, कामरूप (ग्रामीण), लखीमपुर, नलबाड़ी, शोणितपुर और तामुलपुर शामिल हैं। बाढ़ से 20 राजस्व सर्किल अंतर्गत 395 गांवों के 82 हजार 965 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ से कुल 1859.91 हेक्टेयर फसल अभी भी प्रभावित है।बाढ़ से राज्य के कुल 65 हजार 759 पशु धन प्रभावित हुए हैं। इनमें बड़े पशुओं की कुल संख्या 32 हजार 490 और छोटे पशुओं की 23 हजार 463 है जबकि 9 हजार 806 कुक्कुट भी प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने एक नाव के जरिए बाढ़ में फंसे व्यक्ति को बचाया। जबकि, कामरूप में एक और लखीमपुर में 4 मेडिकल टीमों ने बाढ़ प्रभावितों की चिकित्सा देखभाल की।बाढ़ प्रभावितों के बीच खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इनमें 159.90 क्विंटल चावल, 30.40 क्विंटल दाल, 8.99 क्विंटल नमक, 826.60 लीटर सरसों का तेल, पशुओं के लिए गेहूं का चोकर 1511.82 क्विंटल शामिल हैं। राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी तरह के आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें