दिल्ली
मोदी सरकार बुलाएगी संसद का विशेष सत्र, इन 2 बिल पर होगा बड़ा फैसला
केंद्र सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है। इस सत्र का मुख्य एजेंडा परिसीमन और महिला आरक्षण बिल होगा। सरकार 2026 जनगणना के बाद परिसीमन की प्रक्रिया और 33% महिला आरक्षण को 2029 से पहले लागू करने का रोडमैप पेश कर सकती है। दक्षिण के राज्यों की सीटों को लेकर भी चर्चा होगी। यह सत्र नवंबर के अंत में 5-7 दिन के लिए बुलाया जा सकता है।

