उत्तर प्रदेश
UP की कमान प्रियंका के हाथ: सपा से 125 सीटों पर डील का मेगा प्लान, 3 घंटे मंथन के बाद बनाया जीत का ये रोडमैप
प्रियंका गांधी ने यूपी की कमान संभालते हुए मिशन 2027 का मेगा प्लान बनाया। दिल्ली में कोर टीम के साथ बैठक में दिवाली बाद 4 कमेटियां बनाने का फैसला हुआ, जिसमें घोषणापत्र और गठबंधन समन्वय समिति शामिल हैं। सबसे बड़ा फोकस सपा से सीट शेयरिंग है। कांग्रेस 125-150 सीटों का टारगेट लेकर 175 सीटों पर मंथन कर रही है। अखिलेश से सीधी बातचीत प्रियंका ही करेंगी, हालांकि सपा 60-65 से ज्यादा देने को तैयार नहीं।

