देश
सेकंड क्लास बनकर नहीं रहेंगे! भारत ने ठुकराया बिना वीटो का ऑफर, कहा-'अमेरिका-चीन-रूस की मनमानी...'
भारत ने UN में दो टूक कहा - बिना वीटो पावर के UNSC की स्थायी सदस्यता मंजूर नहीं। संयुक्त राष्ट्र में राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि बिना वीटो के नए स्थायी सदस्य ‘सेकंड क्लास’ बनकर रह जाएंगे, जबकि फैसले की असली ताकत P5 देशों के पास ही रहेगी। भारत ने कहा - जब तक वीटो सिस्टम है, सभी स्थायी सदस्यों को बराबर अधिकार मिलना चाहिए। दुनिया 1945 के ढर्रे पर नहीं चल सकती, सुरक्षा परिषद में तुरंत और समग्र सुधार जरूरी है।

